Home » कोलकाता से अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार
दिल्ली-एनसीआर देश

कोलकाता से अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार

नई दिल्ली/कोलकाता। कोलकाता हवाई अड्डे पर खड़े एक इंडिगो विमान पर शुक्रवार को बिजली गिर गई। ये घटना तब हुई जब इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6068 (वीटी-आईपीडब्ल्यू) एयरोब्रिज 56एल पर खड़ी थी। एयरपोर्ट ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर (एओसीसी) ने पहले ही मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था, क्योंकि इलाके में आंधी-तूफान और भारी बारिश हो रही थी।

विमान में 147 लोग थे सवार

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर विमान में सवार सभी 141 यात्री और 6 क्रू सदस्यों को उतार लिया गया। बाद में उन्हें दूसरे विमान वीटी-आईसीडी में बिठाया गया, जिसने अगरतला के लिए उड़ान भरी।

इंडिगो के अनुसार, बिजली गिरने से रनवे पर काम करने वाले दो कर्मचारी को मामूली चोटे आई हैं उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि, शुक्रवार सुबह से ही कोलकाता और उसके आस-पास के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया है और ट्रैफिक की समस्या आ रही है।

Search

Archives