Home » पेड़ गिरने से चपेट में आकर ग्रामीण हुआ गंभीर, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
कोरबा छत्तीसगढ़

पेड़ गिरने से चपेट में आकर ग्रामीण हुआ गंभीर, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

कोरबा। कोरबा जिलान्तर्गत लेमरू क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गांव के ग्राम लोहार टिकरा मझिपारा में तेज हवा और तूफान के दौरान गिरे पेड़ की चपेट में आकर 40 वर्षीय ग्रामीण शिवरतन मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया।
घटना की सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिवरतन मांझी को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होने से घायल को शीघ्र चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

Search

Archives