Home » हाईटेंशन तार के नीचे रखी 4 किसानों की फसल जलकर राख
छत्तीसगढ़

हाईटेंशन तार के नीचे रखी 4 किसानों की फसल जलकर राख

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार के नीचे रखी 4 किसानों की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिससे आग दूसरे किसानों के खेत तक नहीं पहुंच पाई। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार उनके पास बुधवार दोपहर 12.10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। डायल 112 से फोन आया था कि ग्राम-लिमतरा कुम्हारी में चार किसानों के खेतों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम को मौके पर रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। इससे आग दूसरे खेत में नहीं बढ़ पाई। यदि आग भड़क जाती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।

Search