Home » पोते की थी चाह और हो गई पोती: दादी ने बहू के पास सो रही नवजात को उठाकर कुएं में फेंका
छत्तीसगढ़

पोते की थी चाह और हो गई पोती: दादी ने बहू के पास सो रही नवजात को उठाकर कुएं में फेंका

सूरजपुर। लोग अभी भी बेटी से ज्यादा महत्व बेटे को देते हैं। जिले में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पोते का इंतजार कर रही दादी के घर पोती हो गई। इससे नाराज दादी ने खौफनाक कदम उठा लिया। पहले तो बहू को खरी खोटी सुनाकर रोज ताना मारती रही। इससे भी पेट नहीं भरा तो दोपहर के वक्त बहू के पास सो रही 15 दिन की नवजात पोती को उठाकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना करंजी पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को ग्राम करंजी निवासी अर्पणा विश्वास अपने पति आशीष विश्वास और ससुर पंकज विश्वास के साथ करंजी पुलिस चौकी पहुंची और अपनी नवजात बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। ससुर पंकज विश्वास ने बताया कि एक अप्रैल की सुबह वह काम करने राइस मिल गया था। बेटा आशीष विश्वास भी घर में नहीं था। घर में केवल पत्नी मिताली विश्वास, बहू अपर्णा विश्वास और उसकी 15 दिन की पोती थी। शाम को मोबाइल से जानकारी मिली कि पोती को कोई उठाकर ले गया है। बच्ची अपनी मां के साथ सोई थी।पीड़िता के घर और आसपास तलाशी लेने पर पुलिस को बच्ची की लाश मां अपर्णा विश्वास की बाड़ी के कुएं में दिखाई पड़ी। पुलिस ने बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की दादी, पिता, अन्य परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किया। पुलिस को पीड़ित मां अपर्णा की सास और मृत बच्ची की दादी मिताली विश्वास (48 वर्ष) पर हत्या का शक था। पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।मिताली विश्वास ने बताया कि वह पोता चाहती थी, जबकि बहू को पोती हुई, जिससे वह काफी नाराज थी। 1 अप्रैल कोघर के सभी लोग दोपहर में सो रहे थे। बहू के पास सो रही बच्ची को चुपचाप उठा लिया। इसके बाद बाड़ी में स्थित कुएं में बच्ची को फेंक दिया। बच्ची की मां अपर्णा ने बताया कि जब वह सोकर उठी, तो उसकी बच्ची नहीं थी। उसने सास से बच्ची के बारे में पूछा, तो उसने पोती के बारे में किसी भी तरह की जानकारी से साफ इंकार कर दिया। अपर्णा ने पति को घटना की जानकारी दी।कुएं से निकाली गई नवजात की लाशपुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवजात को घर और उसके आसपास खोजा। इस दौरान पुलिस बाड़ी स्थित कुएं तक पहुंची। यहां कुएं में झगर डालकर देखा, तो नवजात बच्ची का शव पानी के ऊपर दिखाई देने लगा। बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फिलहाल मामले में आरोपी दादी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Search

Archives