Home » मेडिकल कॉलेज की स्टॉफ नर्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज की स्टॉफ नर्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दुर्ग। मेडिकल कॉलेज की एक स्टॉफ नर्स ने हॉस्पिटल परिसर स्थित हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है।
जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ निवासी दामिनी शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की हॉस्पिटल परिसर स्थित हॉस्टल में फांसी लगा ली। हर रोज की तरह स्टाफ नर्स की ड्यूटी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी थी, लेकिन गुरूवार को वह ड्यूटी नहीं गई थी। वहीं उनकी रूम पार्टनर ड्यूटी के लिए सुबह 7 बजे निकल गई थी। जब रूम पार्टनर दोपहर को हॉस्टल पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था वहीं आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखी। दामिनी फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद उसने इस बात की जानकारी अस्पताल व हॉस्टल प्रबंधन को दी। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो नर्स दुपट्टा से फांसी लगा ली थी। शव के ठीक सामने मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। नर्स ने किस कारण से फांसी लगाई है कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives