भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होने वाला है। इसके लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स मुल्लांपुर पहुंच गए हैं और तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच प्लेइंग इलेवन को लेकर पेंच फंसा हुआ है। खास तौर पर नंबर तीन पर साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल में से कौन खेलेगा, इसका फैसला होना है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला टेस्ट मैच अब करीब है। 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में मुकाबला शुरू हो जाएगा। BCCI ने जिन प्लेयर्स को इस सीरीज के लिए मौका दिया है, वे वेन्यू पर पहुंच चुके हैं और अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस बीच सवाल ये है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है। साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच नंबर तीन की जंग है, इस बार बाजी कौन मारेगा, ये भी देखना होगा।
Back to Test Cricket 🤍
🎥 #TeamIndia hits the nets as the red ball grind gets underway ahead of the #INDvAFG Test 🏏@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/bD3z1osQcB
— BCCI (@BCCI) June 3, 2026
जसप्रीत बुमराह को आराम, हर्षित राणा और आकाशदीप नहीं हैं फिट : जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। हर्षित राणा और आकाश दीप अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, इसलिए वे भी नहीं खेल रहे हैं। टीम में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के तौर पर दो अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। लेकिन सिराज भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऐसे में उनका खेलना भी संदिग्ध है।
बीसीसीआई ने मंगलवार को ही ऐलान किया था कि जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को नेट बॉलर के तौर पर शामिल किया गया है। उम्मीद है कि अगर सिराज नहीं खेले तो नबी को मौका दिया जा सकता है। हर्ष दुबे और गुरनूर बरार भी टीम में शामिल किए गए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इनमें से किसी एक को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है। कुलदीप यादव विशुद्ध स्पिनर के तौर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार।







