नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक होटल फ्लोरिस स्टे में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। मालवीय नगर में लगी आग में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी लोगों की मौत हुई है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका के हैं। आग की घटना का शिकार हुए रेस्टोरेंट का नाम लेमन ग्रीन है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को बुधवार सुबह 09:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्टोरेंट से निकाले गए लोगों को तुरंत ही एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। एक सीनियर दमकल अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां तैनात की गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा बिल्डिंग में बचे हुए लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी : आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। सोमनाथ भारती ने लिखा, ‘आज सुबह करीब 8:30 बजे मेरे विधानसभा क्षेत्र हौजरानी में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। मरने वालों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं।
रेस्टोरेंट में आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के बाद भी दमकल अधिकारी और पुलिसकर्मी परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं। आग लगने का पता लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग काली पड़ गई है।
सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख
सीएम रेखा गुप्ता ने इस घटना पर दुख जताया है। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कहा, ‘मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं बहुद दुखी हूं। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं।
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar.
My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026







