Home » तालाब में नहाने गई नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

तालाब में नहाने गई नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। तालाब में नहाने गई लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिक विगत 25 मार्च को गांव के तालाब में नहाने गई हुई थी। दोपहर का समय होने की वजह से तालाब में नाबालिग के अलावा कोई नहीं था। इसी दौरान ग्राम सण्डी निवासी आरोपी हेमकल्याण उर्फ सागर चेलक पीड़िता के पास आया और उसे अकेली पाकर हाथ पकड़ लिया। विरोध करने के बावजूद नाबालिग को पास के खेत की ओर ले गया, जहां जबरदस्ती नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ घर चलने के लिए कहा। मना करने पर उसके गाल में थप्पड मारते हुए धमकाने लगा। उसने नाबालिग से कहा कि अपने परिवार वालों को बताने पर जान से मार दूंगा। इसके करीब एक माह पूर्व जब पीड़िता आरंग गई थी, वहां भी आरोपी सागर आया और पीड़िता को खेत की तरफ ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। तंग आकर पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान घटना स्थल का नजरी नक्शा तथा प्रार्थियाएवं गवाहों का कथन लिया गया हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी हेमकल्याण उर्फ सागर चेलक ग्राम लखौली में छिपा हुआ है। जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है।

Search