Home » बुजुर्ग से 13.50 लाख की लूट, बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम, लूटेरों ने किया था बुजुर्ग के खेत को समतल करने का काम
छत्तीसगढ़

बुजुर्ग से 13.50 लाख की लूट, बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम, लूटेरों ने किया था बुजुर्ग के खेत को समतल करने का काम

भिलाई। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग से ग्राम हनोदा के डायवर्सन के पास लूट की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपितों ने पहले बुजुर्ग के खेत को समतल करने का काम किया था। इसके एवज में 27 लाख रुपये मांग रहे थे। बुजुर्ग ने सिर्फ 50 हजार रुपये देने के बात कही तो आरोपियों ने ले लिया। इसके बाद बुजुर्ग उन्हीं आरोपियों में से एक के साथ रुपये निकालने के लिए सेक्टर-6 स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया हुआ था।बैंक में एफडी तुड़वाकर 13 लाख 50 हजार रुपये निकालकरघर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी के दो साथी बाइक से पहुंचे और बुजुर्ग के पास रखे रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि ग्राम भोथीपार पोस्ट चारभाटा गुंडरदेही जिला बालोद निवासी सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी पैगंबर सिंह मंडावी (63) से लूट की घटना हुई है। लूटपाट करने वाले तीनों आरोपित 27 मार्च की शाम को उसके घर गए थे। आरोपियों ने कहा कि पास ही सड़क बन रही है और वे लोग वहां पर जेसीबी चलाते हैं। उनकी जेसीबी अभी खाली है। यदि कोई काम है तो कर देंगे। बुजुर्ग ने खर्च के बारे में पूछा तो आरोपियों ने कहा कि स्वेच्छा से जो मिलेगा, वे रख लेंगे। इसके बाद तीनों आरोपी 28 मार्च को जेसीबी लेकर उसके खेत में पहुंचे और खेत समतलीकरण का कार्य किया। कार्य पूरा होने के बाद आरोपियों ने कहा कि इस काम का 27 लाख रुपये हुआ है। बुजुर्ग ने इतने रुपये देने से इंकार करते हुए सिर्फ 50 हजार रुपये देने की बात कही। आरोपी रुपये लेने के लिए भी तैयार हो गए। आरोपियों ने बुजुर्ग को धमकाया कि यदि उन्हें रुपये नहीं मिले तो वे पुलिस से शिकायत कर देंगे। उनकी धमकी से बुजुर्ग डर गया और अगले दिन ही रुपये देने के लिए तैयार हो गया।पीड़ित पैगंबर सिंह मंडावी 29 मार्च को एक आरोपी के साथ बाइक से भिलाई आया। रिसाली में निवासरत अपने बड़े बेटे से एफडी के दस्तावेज लिए और सेक्टर-6 स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहंुचा। उसने अपनी एफडी तुड़वाकर 13 लाख 50 हजार रुपये निकाले और आरोपी के साथ वापस बालोद के लिए निकला। रास्ते में धनोरा से हनोदा के बीच डायवर्सन के पास आरोपी के दोनों साथी भी बाइक से पहुंचे। तीनों ने मिलकर बुजुर्ग से उसके रुपये लूटे और वहां से भाग निकले। बुजुर्ग अपनी बाइक से गांव लौटा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। बुधवार को पद्मनाभपुर थाना पहुंचकर लूट की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता बुजुर्ग ने पुलिस को बताया है कि एक आरोपित के हाथ में गोदना से 786 लिखा हुआ था और तीनों आरोपियों को देखकर पहचान सकता है।

Search

Archives