Home » म्यूजिक सिस्टम ब्लास्ट मामला : पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को मिलेगी नौकरी!
छत्तीसगढ़

म्यूजिक सिस्टम ब्लास्ट मामला : पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को मिलेगी नौकरी!

0 घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे मंत्री, दिया आश्वासन

कवर्धा। शादी में उपहारस्वरूप मिले म्यूजिक सिस्टम को चालू करते ही ब्लास्ट होने और घटना में दूल्हा समेत दो लोगों की मौत के बाद बुधवार को मंत्री मो. अकबर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घायलों का हाल-चाल जाना। इस दौरान परिजनों के मृत परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग पर सरकार से चर्चा करने का आश्वासन दिया है।
बता दें कुछ दिन पहले शादी में उपहारस्वरूप मिले म्यूजिक सिस्टम को चालू करते ही ब्लास्ट हो गया था। घटना में दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद मंत्री ने मो. अकबर कल परिजनों से मिलकर घायलों का हालचाल जाना। समस्याओं को दूर करने के साथ ही नौकरी की बात पर सरकार से चर्चा करने का भी आश्वासन दिया।

दरअसल, में मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम छपला निवासी संजू मरकाम का युवती ललिता से प्रेम प्रसंग था। इसी बीच ललिता की शादी कबीरधाम जिला के ग्राम चमारी निवासी हेमेन्द्र मरावी से तय हो गया था। संजू मरकाम का प्रेमिका के होने वाले पति से भी तू-तू मैं-मैं हो गया था। इसके बाद संजू मरकाम ने प्रेमिका व उसके होने वाले पति को मारने की साजिश रच डाली। संजू ने इलेक्ट्रानिक दुकान से एक म्यूजिक सिस्टम खरीदा और उसमें विस्फोटक पदार्थ डालकर उसे असेंबल कर लिया। इसके बाद संजू ने प्रेमिका को म्यूजिक सिस्टम उपहारस्वरूप भेंट कर दिया। शादी के बाद मिले सारे उपहार के साथ म्यूजिक सिस्टम भी लड़की का ससुराल पहुंच गया। इसके एक दिन बाद हेमेन्द्र ने म्यूजिक सिस्टम को चेक करने के लिए जैसे ही स्वीच ऑन किया तो म्यूजिक सिस्टम ब्लास्ट हो गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई वहीं 4 लोग घायल हुए थे।

0 माइनिंग क्षेत्र में कार्य कर चुका है आरोपी
घटना को अंजाम देने वाला आरोपी संजू मरकाम पूर्व में माइनिंग क्षेत्र में कार्य कर चुका है, इसलिए उसे विस्फोटक सामग्री का अनुभव था। अपने अनुभव का इस्तेमाल उसने अपनी प्रेमिका व उसके पति को ठिकाने लगाने के लिए किया। हालांकि घटना में प्रेमिका बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद से पुलिस साजिश की आशंका से आरोपी की पता तलाश कर रही थी। आरोपी तक पहुंचने के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Search

Archives