Home » ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मनोरंजन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।  जिसने आते ही फैंस के बीच हलचल मचा दी है। फिल्म की कहानी में 90s का तड़का लगाया गया है, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। ट्रेलर को मूल रूप से 21 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से उस दिन रिलीज नहीं हो सका। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने आखिरकार 23 मई, 2026 को ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में वरुण मृणाल और पूजा के बीच फंसा हुआ नजर आता है।

राकेश बेदी का भी दमदार रोल :  ट्रेलर में फिल्म के सहायक कलाकारों की भी झलक मिलती है, जिनमें मौनी रॉय, जिमी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर जैसे सितारे शामिल हैं। जिमी शेरगिल पूजा हेगड़े के भाई की भूमिका में हैं। एक चौंकाने वाला मोड़ यह है कि मौनी रॉय वरुण धवन की नकली मां के रूप में नजर आती हैं। मनीष पॉल एक बार फिर वरुण धवन के दोस्त की भूमिका में हैं, वहीं राकेश बेदी, जिन्होंने हाल ही में धुरंधर में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोरी थीं, भी इस फिल्म में हैं। डेविड धवन द्वारा निर्देशित, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं और इसके गाने भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

Search

Archives