Home » राघव चड्ढा की बढ़ी ताकत! याचिका समिति के बने चेयरमैन, सचिवालय की अधिसूचना जारी
दिल्ली-एनसीआर

राघव चड्ढा की बढ़ी ताकत! याचिका समिति के बने चेयरमैन, सचिवालय की अधिसूचना जारी

सियासी हलचल तेज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 20 मई 2026 से प्रभावी इस समिति के पुनर्गठन में कुल 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। राघव चड्ढा को समिति का चेयरमैन बनाए जाने को बीजेपी नेतृत्व का बड़ा भरोसा माना जा रहा है।

समिति में ये नेता भी शामिल

याचिका समिति में राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंक कुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, र्वंग्रा नारजरी और संतोष कुमार पी. को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा राज्यसभा सचिवालय ने एक अन्य अधिसूचना जारी करते हुए डॉ. मेनका गुरुस्वामी को ‘कॉर्पाेरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026’ पर बनी संयुक्त समिति में नामित किया है। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने अरविंद गणपत सावंत को भी इसी संयुक्त समिति का सदस्य बनाया है।

आप छोड़ बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले थे राघव?

राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होते समय कहा था कि उन्हें लंबे समय से महसूस हो रहा था कि वह “गलत पार्टी में सही आदमी” हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और नैतिकता से भटक चुकी है और देशहित के बजाय निजी हितों के लिए काम कर रही है। बताया गया था कि राघव चड्ढा के साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल समेत कई नेताओं ने भी बीजेपी का दामन थामा था।

Search

Archives