धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक पिकअप वाहन ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में एक पुलिस प्रधान आरक्षक की मौके पर हो मौत हो गई। वहीं, एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी और नगर सैनिक दिलीप पांडे 19- 20 मई रात्रि गश्त में थे। गश्त के दौरान बाइक से वहां सिहावा चौक तरफ जा रहे थे, तभी सुबह करीब 3:30 बजे संजय आर्ट्स के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान वाहन चालक ने लगभग 100 मीटर से अधिक दूर बाइक को घसीटते हुए ले गया। जिसके चलते प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल नगर सैनिक को तत्काल उपचार के लिए मसीही अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।







