Home » ईशान किशन का जश्न का वीडियो वायरल, CSK फैंस को घर जाने का इशारा कर उड़ाया मजाक
खेल

ईशान किशन का जश्न का वीडियो वायरल, CSK फैंस को घर जाने का इशारा कर उड़ाया मजाक

नई दिल्ली।  CSK vs SRH मैच के बाद, हैदराबाद के विकेटकीपर ईशान किशन का जश्न का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने सीएसके फैंस को घर जाने का इशारा करके उनका मजाक उड़ाया।

चेपॉक में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से धूल चटाई और जीत के साथ ही हैदराबाद ने प्लेऑफ का टिकट कटाया। मैच खत्म होने के बाद हैदराबाद के विकेट कीपर बैटर ईशान किशन का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का ईशान ने जिस तरह सेलिब्रेशन किया, वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan Video) ने स्टैंड्स की तरफ देखकर उंगलियों से सीटी बजाने का इशारा किया और फिर हाथ के इशारे से दर्शकों को घर जाओ का संकेत दिया। ये माना जा रहा है कि उन्होंने चेपॉक की भीड़ द्वारा लगातार की गई हूटिंग का जवाब दिया था।

बता दें कि सीएसके के खिलाफ मुश्किल पिच पर खेलते हुए ईशान किशन ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद ने इस तरह 20 ओवर में 181 रन चेज कर लिया। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली और ईशान का साथ दिया। दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी बनी, जिसने हैदराबाद को 6 गेंद बाकी रहते हुए जीत दिलाई और सीजन के टॉप-4 में एंट्री कराई।

Search