आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा, जो उनकी लगातार छठी हार रही। इस हार के बाद पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के बीच हुई गंभीर बातचीत भी चर्चा का विषय बन गई।
धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222/4 का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने तेज अर्धशतक जड़कर पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। पंजाब की ओर से गेंदबाजी काफी फीकी रही और टीम शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने में नाकाम रही। यही मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
No words💔🥺 pic.twitter.com/HuL0J1Hs1O
— Divyanshi Guptaa🌺 (@Divyanshi__5) May 17, 2026
शुरुआती झटकों से टूटा पंजाब : 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए और कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। हालांकि, शशांक सिंह ने 27 गेंदों में 56 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 37 रन बनाकर मुकाबले को जिंदा रखने की कोशिश की, लेकिन टीम 20 ओवर में 199/8 तक ही पहुंच सकी। आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने दो सफलताएं हासिल कीं।







