Home » सीएम चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का सामने आया पहला बयान, कह दी बड़ी बात
देश

सीएम चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का सामने आया पहला बयान, कह दी बड़ी बात

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगें। गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु के नाम का ऐलान किया। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार आने वाले पांच साल में वह सभी वादे पूरे करेगी, जो चुनाव के दौरान पीएम मोदी और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं ने किए थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास होगा।

बंगाल को फिर सांस्कृतिक राजधानी बनाने का वादा : शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कोलकाता में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी गारंटी दी है, राज्य में बीजेपी सरकार सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेगी।” उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े केस फिर से खोले जाएंगे। बंगाल में पार्टी का एकमात्र मोटो ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों मिलकर पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए काम करेंगे। अधिकारी ने आगे कहा, “हम महिलाओं की सुरक्षा पक्का करेंगे, राष्ट्रवाद जगाएंगे और पश्चिम बंगाल को फिर से देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाएंगे।”

Search

Archives