Home » डिंपल यादव ने राघव चड्ढा पर साधा निशाना, BJP में शामिल हुए सांसदों को बताया ‘गद्दार’
देश

डिंपल यादव ने राघव चड्ढा पर साधा निशाना, BJP में शामिल हुए सांसदों को बताया ‘गद्दार’

समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसदों पर तीखा हमला बोला है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राघव चड्ढा सहित अन्य सांसदों को गद्दार बताया है।

राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर डिंपल यादव ने कहा कि, “जिस पार्टी की वजह से आप राज्यसभा सांसद बने, आप जनता के बीच तो नहीं गए, आपको लोगों ने चुनकर नहीं भेजा, पार्टी ने आप पर भरोसा किया और आप दूसरी पार्टी में चले गए, मैं समझती हूं कि यह गद्दारी है।”

Search

Archives