Home » डिरेल हुई वंदे भारत ट्रेन, गाड़ी का एक कोच पटरी से उतरा, सभी यात्री सुरक्षित
देश

डिरेल हुई वंदे भारत ट्रेन, गाड़ी का एक कोच पटरी से उतरा, सभी यात्री सुरक्षित

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन डिरेल हो गई है। ट्रेन का एक कोच पटरी से नीचे उतर गया। राहत वाली बात ये है कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के भी जान जाने या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

सेंट्रल रेलवे की ओर से इस हादसे के बारे में जानकारी साझी की गई है।  CPRO/सेंट्रल रेलवे ने बताया- CSMT से सोलापुर जा रही वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या-22225) के चौथे कोच की एक ट्रॉली शाम 7:30 बजे पुणे स्टेशन के प्लेटफार्म पर प्रवेश करते समय डायमंड क्रॉसिंग पर पटरी से उतर गई। पुणे स्टेशन के यार्ड के पुनर्निर्माण के तहत क्रॉसिंग के अपग्रेड की योजना बनाई गई है। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पहली बार डिरेल हुई वंदे भारत ट्रेन :   बता दें कि ये पहली वंदे भारत ट्रेन है जो डिरेल हुई है। 2019 से लेकर 2026 तक का ये पहला केस है। अभी तक वंदे भारत ट्रेन को काफी सुरक्षित ट्रेन माना जा रहा था, इसमें पहले से ही कवच सिस्टम इनस्टॉल है। रेलवे के मुताबिक रेल डिरेल हुई है लेकिन किसी भी यात्री को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है। यात्रियों को सुरक्षित आगे बढ़ाया गया है।  इस दुर्घटना की वजह से पुणे रुट पर बड़ी एक्सप्रेस ट्रेन पर असर पड़ा है।

Search

Archives