Home » सड़क हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत, तीन घायल
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत, तीन घायल

0 मृतक अडानी ग्रुप के डोलनार कोरबा प्रोजेक्ट में सिविल इंजीनियर के पद पर थे पदस्थ
रायपुर। जिले में देर रात सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई, वहीं दो युवतियां समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घटना रायपुर के तेलीबांधा थानांतर्गत जोरा इलाके की है।
जानकारी के अनुसार बीती रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी डंपर में जा घुसी। दुर्घटना में कार सवार जगन्नाथ टोप्पो की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अडानी ग्रुप के डोलनार कोरबा प्रोजेक्ट में सिविल इंजीनियर के पद पर पदस्थ थे। जबकि कार में सवार आदित्य मिश्रा, महिला सिंह और स्नेहा सिंह घायल हुए हैं। घायलों को ईलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Search

Archives