Home » पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन, पीएम ने जताया शोक
Salim Durrani Death
खेल देश

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन, पीएम ने जताया शोक

नई दिल्ली। आईपीएल के बीच भारतीय क्रिकेट के लिए आज सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन हो गया है। वे 88 वर्ष के थे और कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। गुजरात के जामनगर में आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।
दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था। दुर्रानी ने भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 1202 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहा। इसके अलावा 75 विकेट भी हासिल किए।

बता दें स्पिन ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था, लेकिन दुर्रानी जब सिर्फ 8 महीने के थे तभी उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आकर बस गया था। इसके बाद जब भारत और पाक का विभाजन हुआ तो दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था। दुर्रानी ने क्रिकेट जगत में 60-70 के दशक में अपने ऑलराउंड परफार्मेंस से अलग पहचान बनाई थी। भारत के क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी एक जबरदस्त ऑलराउंडर खिलाड़ी थे।
0 पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने ट्वीट कर सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक जाहिर किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि दुर्रानी क्रिकेट लीजेंड थे और अपने आप में एक इंस्टीट्यूशन थे । वर्ल्ड क्रिकेट में भारत के विकास में उनका अहम योगदान रहा था। वो मैदान के अंदर और बाहर अपने अलग ही स्टाइल के लिए पहचाने जाते थे।

Search

Archives