Home » चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
छत्तीसगढ़

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

कोरबा। जिले के ग्राम कापा नवापारा (चोटिया) के जंगल रास्ते से गुजरते वक्त चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद लहराती कार सड़क से उतर कर पेड़ से टकराकर थम गई।

घटना शाम करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि कार अम्बिकापुर की तरफ से चोटिया होते हुए बिलासपुर की ओर जा रही थी। हालांकि इस घटना व बचने के प्रयास में चालक के कपड़ों में आग लग गई थी, जिसे बुझाकर खुद को सुरक्षित किया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी। मदद के लिये 112 आने में विलम्ब होने पर चालक ने बाइक से लिफ्ट ले लिया।

Search

Archives