Home » नहाने के दौरान एनीकट में डूबे दो छात्र, एक का शव निकाला गया, 18 घंटे चला रेस्क्यू
छत्तीसगढ़

नहाने के दौरान एनीकट में डूबे दो छात्र, एक का शव निकाला गया, 18 घंटे चला रेस्क्यू

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर एनीकेट में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नहाने गए दो नाबालिग गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग अपने दोस्तों के साथ रामनगर एनीकेट में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई।

अंधेरा होने के कारण थमा रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीण गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि, अंधेरा हो जाने के कारण रविवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।

दूसरे बच्चे की तलाश अब भी जारी

करीब 18 घंटे के लगातार प्रयासों के बाद सोमवार सुबह एक नाबालिग का शव पानी से बाहर निकाला गया। दूसरे बच्चे की तलाश अब भी जारी है। डीडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ एनीकेट और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है। बिश्रामपुर पुलिस भी मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Search

Archives