Home » India vs Newzealand T20 Match : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशल स्टेडियम में आज होगा दूसरा मुकाबला
खेल

India vs Newzealand T20 Match : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशल स्टेडियम में आज होगा दूसरा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला भारतीय टीम ने शानदार तरीके से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। अब दूसरे मैच की बारी है, जो आज यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा अभी जारी है। इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। ये टी20 विश्व कप 2026 से पहले दोनों टीमों की आखिरी सीरीज है। इसीलिए इसे आईसीसी टूर्नामेंट का ​ड्रेस रिहर्सल माना जा रहा है। पहला मैच भारतीय टीम ने करीब करीब एकतरफा अंदाज में जीता है। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम भी काफी मजबूत है और पलटवार कर सकती है।

आज यानी शुक्रवार का मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशल स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमें एक दिन पहले ही व​हां पहुंचकर अपनी अपनी तैयारी कर रही हैं। इस बीच मैच शुरू होने की बात की जाए तो ये शाम को सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक साढ़े छह बजे टॉस होगा, उसके बाद मुकाबला शुरू हो जाएगा। चूंकि ये इंटरनेशनल मुकाबला है, इसलिए इसमें ब्रेक कम होते हैं। लिहाजा उम्मीद है कि करीब साढ़े दस बजे तक ये खत्म भी हो जाएगा।

जहां एक ओर टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम वापसी की कोशिश करेगी। दोनों टीमें अपने अपने खिलाड़ियों की चो​ट से जूझ रही हैं। ऐसे में मुकाबला करीब-करीब बराबरी का होने की संभावना है। देखना होगा कि दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं।

भारत टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, जैकरी फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स।

Search

Archives