बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने टी20 विश्व कप को लेकर दिए गए अल्टीमेटम पर क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी को ही घेर लिया है। नजरुल ने आसीसी को चेतावनी दी है और कहा है कि वह उनके दबाव के आगे नहीं झुकेगा। आईसीसी ने हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को साफ कह दिया था कि टीम को भारत में ही खेलना होगा, नहीं तो उसकी जगह दूसरी टीम को शामिल किया जाएगा। आईसीसी ने बीसीबी को अपना फैसला बताने के लिए 21 जनवरी तक का समय दिया है।
अनुचित शर्तों को नहीं करेंगे स्वीकार’
आईसीसी के अलटीमेटम पर अब खेल सलाहकार नजरुल ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नजरुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमें स्कॉटलैंड को हमारी जगह शामिल किए जाने के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। यदि आईसीसी हमारे ऊपर दबाव डालता है या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आगे झुक जाता है और कोई अनुचित शर्तें थोपता है तो हम उन शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे।







