देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
Daily Horoscope 21-01-2026
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
करियर कारोबार संवार पर रहेगा। कार्य विस्तार की योजनाएं बनाएंगे। प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े विषयों को गति देंगे। भेंटवार्ता में प्रभावी ढंग से बात रखेंगे। स्वयं पर विश्वास मजबूत होगा। पद प्रभाव में वृद्धि होगी। सभी का सहयोग रहेगा। करियर व्यापार को गति मिलेगी। पैतृक विषयों पर जोर देंगे। करीबी प्रसन्न रहेंगे। संतुलित वाणी व्यवहार रखेंगे। योग्यता अनुभव से लक्ष्य साधेंगे। क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंग। अवरोध दूर होंगे। बजट बनाकर खर्च करेंगे। कला कौशल बढ़ेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भाग्यपक्ष की मदद से श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। बड़ों का साथ समर्थन बढ़ेगा। व्यक्तिगत प्रयासों को गति देंगे। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। उच्चशि़क्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चहुंओर श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे। आस्था और विश्वास बढ़ेंगे। विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे। करियर व्यापार अच्छा रहेगा। धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे। कामकाज की गति बढ़ाएंगे। संपर्क संचार में प्रभावी रहेंगे। विनम्र रहेंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सहज गति से आगे बढ़ते रहें। व्यवस्था और अनुशासन पर जोर बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। संतुलन और सामंजस्य से आगे बढें। कामकाज में धैर्य दिखाएं। अपनों की सीख सलाह मानें। अप्रत्याशितता बनी रह सकती है। करियर कारोबार सामान्य रहेगा। जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। वाणी व्यवहार में सजग रहेंगे। खानपान में सुधार आएगा। नीति नियमों पर भरोसा रखें। जोखिम भरे मामले टालेंगे। स्मार्ट वर्किंग पर ध्यान बढ़ाएंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आवश्यक कार्यों सबके साथ मिलकर आगे बढ़ाने का प्रयास रहेगा। टीम वर्क की कोशिश बढ़ाएं। अपनों का भरोसा जीतेंगे। साझेदारी का प्रयास बढ़ेगा। उद्योग व्यापार में अधिक प्रभावी रहेंगे।स्थायित्व को बल मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख सौख्य रहेगा। करीबी सहायक होंगे। परिवार में शुभता रहेगी। सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे। सौदों अनुबंधों को मूर्तरूप देंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। वार्ताओं में सहज रहेंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी। तार्किकता बनाए रखेंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कार्यगति नियंत्रित बनाए रखें। सफलता का प्रतिशत पूर्ववत् रहेगा। पेशेवर मेहनत बनाए रखेंगे। विरोधियों पर अंकुश बढ़ाएंगे। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। अपेक्षि परिणाम पाएंगे। नीति नियमों पर अमल बढ़ाएंगे। कार्य व्यापार में वृद्धि होगी। तार्किकता से काम लेंगे। प्रबंधन पर ध्यान देंगे। वाणिज्यिक संबंधों को महत्व देंगे। कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे। लोभ प्रलोभन से बचें। लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं। उधार न लें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। अनुशासन बढ़ाएं। बहकावे में न आएं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करने का भाव रहेगा। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। पठन पाठन में रुचि रहेगी। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में प्रभाव रहेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। भेंट मुलाकात में मन लगेगा। तैयारी से आगे बढ़ेंगे। कला कौशल संवरेगा। महत्वपूर्ण मौके बनेंगे। व्यक्तिगत मोर्चां पर धैर्य बनाए रहेंगे। प्रमुख कार्य गति लेंगे। सक्रियता बढ़ाएंगे। प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे। विभिन्न मामले लंबित रखने से बचेंगे।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नियम नीति पर जोर देंगे। वरिष्ठों से भेंट मुलाकात के अवसर बढ़ेंगे। निजी विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे। भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे। प्रबंधन पर जोर देंगे। सबके हित की सोच रखेंगे। विनम्रता से काम लेंगे। संवेदनशील विषयों में सहज सजग रहेंगे। जिद जल्दबाजी न दिखाएं। भावनात्मक मामलों में धैर्य से काम लें। घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखेंगे। सुख सुविधाओं में रुचि रहेगी। बड़प्पन बढ़ाएं।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आवश्यक कार्यों में पहल बनाए रखेंगे। सामाजिक संवाद बढ़ाने का प्रयास होगा। इच्छित सूचना मिल सकती है। साहस में वृद्धि होगी। पराक्रम दिखाने के अवसर बढ़ेंगे। बंधुजनों का साथ सहयोग पाएंगे। उत्साह से भरे रहेंगे। मध्यम दूरी की यात्रा संभव है। जिम्मेदारियों को समझेंगे। सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे। संपर्क संचार के कार्य संवरेंगे। परिचय का लाभ मिलेगा। अनुकूलन बना रहेगा। लाभ बढ़त पर रहेगा। छोटी बातों के प्रति संवेदनशील रहें। बड़ों के प्रति आदर बढ़ाएं।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अनुकूल वातावरण का लाभ लेंगे। समय संवार पर बना रहेगा। संपर्क का दायरा बड़ा होगा। मेलजोल में सहज रहेंगे। संस्कार परंपराओं को बढ़ावा देंगे। कुल कुटुम्ब के विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे। आदर्शां का पालन करेंगे। सभी का सम्मान रखेंगे। वचन निभाएंगे। व्यक्तिगत कार्यों को गति देंगे। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। रिश्ते बेहतर होंगे। संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी। सहजता सामंजस्य रखेंगे। धार्मिक कार्यों से जुड़ेंगे। अतिथि आगमन बना रहेगा। बड़ा सोचेंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रचनात्मक प्रयासों को समर्थन मिलेगा। अपनों का साथ सहयोग बना रहेगा। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। पहल करेंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। समय प्रबंधन बढ़ाएंगे। नया करने की सोच रहेगी। सभी सम्मान रखेंगे। विनय विवेक से काम लेंगे। वाणी व्यहवार आकर्षक रहेगा। कलाप्रियता बढ़ेगी। संस्कारों को बल मिलेगा। सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। रिश्तों के प्रति सकारात्मक रहेंगे। जिम्मेदार बनेंगे। औरों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
रिश्तों में शुभता का संचार रहेगा। तैयारी और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। खर्च निवेश पर नियंत्रण रखेंगे। दूर देश की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। सहयोग की भावना रखेंगे। अनुशासन अपनाएंगे। देश-विदेश के कार्य बनेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बढ़ाएंगे। बजट को महत्व देंगे। दान धर्म में रुचि रहेगी। पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कामकाज में सहजता बढ़ाने में सफल होंगे। अनजानों से सावधानी रखेंगे। लेन देन में धैर्य दिखाएंगे। सावधानी बनाए रखेंगे।
मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
महत्व के कार्यों को गति देंगे। आर्थिक मामले लंबित रखने से बचेंगे। करियर व्यापार बेहतर बना रहेगा। भेंट वार्ता में सफल होंगे। विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। प्रबंधन प्रशासन के मामले बनेंगे। लापरवाही से बचेंगे। लक्ष्य रखेंगे। करीबियों का सहयोग रहेगा। संबंधों को मजबूती देंगे। पेशेवरता रखेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रतिस्पर्धा बढ़ाएंगे। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। जीत का भाव रखेंगे। अनुशासन बढ़ाएंगे। सहज रहेंगे।
![]()







