Home » दैनिक राशिफल 20 January 2026
धर्म

दैनिक राशिफल 20 January 2026

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Daily Horoscope 20-01-2026

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
वरिष्ठों का आज्ञा पालन बनाए रखेंगे। प्रबंधन प्रशासन में दक्षता बढ़ेगी। चहुंओर सफलता की संभावनाएं बनी रहेंगी। विविध महत्वपूर्ण कार्य बनेंग। कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। चर्चाओं में बेहतर रहेंगे। जोखिम उठाने की सोच रहेगी। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। प्रयास पक्ष में होंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। व्यापार मजबूती पाएगा। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा। सबकी मदद का भाव रखेंगे। संतुलित व्यवहार पर जोर देंगे।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भाग्यपक्ष की प्रबलता से चहुंओर का वातावरण अनुकूल रहेगा। परिस्थितियां पेशेवरों के लिए सकारात्मक होंगी। आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखेंगे. पेशेवर शिक्षा पर जोर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों पर जोर देंगे। सहकारिता व साझेदारी में वृद्धि होगी। चहुंओर शुभता बनी रहेगी। कार्य सधेंगे।आस्था विश्वास से आगे बढ़ेंगे। योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे। वाणिज्य व्यापार में वृद्धि होगी। प्रभावशाली परिणाम पाएंगे। सूची बनाकर तैयारी करेंगे। आत्मविश्वास बल पाएगा। निसंकोच रहेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आवश्यक कार्यों को वक्त से पहले पूरा करें। ढिलाई व लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य संवार पर जोर दें। साधारण परिणामों वाला दिन है। जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचेंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सहनशीलता रखेंगे। कार्य प्रभावित होंगे। अपनों के सुझावों पर ध्यान देंगे। शारीरिक संकेतों को अनदेखा न करें। स्वास्थ्य पर जोर रखें। परिजनों का सहयोग रहेगा। खानपान में सात्विकता रखें। सेहत से समझौता न करें। अनजानों से दूरी रखें। लापरवाही व नियमों की अनदेखी से बचें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। साझीदारी में गति आने की संभावना बढ़ेगी। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। व्यक्तिगत मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी। मित्रता संवार पर रहेगी। सहकारिता बल पाएगी। संबंधों का लाभ उठाएंगे। लक्ष्य साधने में सफल होंगे। भूमि भवन के कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे। निर्णय ले सकेंगे। सामूहिक प्रयत्न बेहतर होंगे। करियर कारोबार में तेजी रखेंगे। सफलता प्रतिशत संवरेगा। अवसरों भुनाने का प्रयास रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। दाम्पत्य में शुभता बढ़ेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मेहनत और कौशल से अपनी जगह बनाए रखेंगे। पेशेवर एवं तार्किक विषय गति पाएंगे। सेवाक्षेत्र से जुड़े मामलों में गति आएगी। व्यापार में अपेक्षित सफलता संभव है। कामकाज में सतर्कता बरतेंगे। श्रमशीलता बनाए रहेंगे। नियम अनुशासन बढ़ाएंगे। सूझबूझ और सजगता से काम लेंगे। वातावरण में अनुकूलता रहेगी। खर्च व निवेश पर अंकुश रखें। नौकरी के प्रयास गति लेंगे। जिम्मेदारी बढ़ाई्र जा सकती है। संबंधों में सहजता रखेंगे। करियर कारोबार में बेहतर प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम संबंधों में उत्साह दिखाएंगे। अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। बुद्धिमत्ता से सारे कार्य बनाएंगे। परिस्थितियां उत्तरोत्तर अनुकूल होंगी। निर्णय लेने में सहज रहेंगे। संस्कार परंपराओं में गति आएगी। प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे। युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कला कौशल संवार पाएंगे। अध्ययन अध्यापन में रुचि बनी रहेगी। बड़ों से सीख सलाह बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत गतिविधियां बढ़ेंगी। उच्च मनोबल रहेगा। इच्छित प्रयास फलित होंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे। बड़प्पन बना रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर परिवार के कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे। सबंधों का लाभ लेने का प्रयास करेंगे। सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी। प्रबंधन प्रशासन पक्ष बेहतर रहेगा। अनुशासन बढ़ाएंगे। पेशेवरता रखेंगे। व्यक्तिगत मामले पक्ष में बनेंगे। कार्य व्यवसाय में गति रहेगी। निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। परिजन साथ समर्थन बनाए रखेंगे। अपनों से तालमेल बढ़ेगा। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे। भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहें। यात्रा संभव है। घर से करीबी बढ़ेगी। सक्रियता रखेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
साहस और पराक्रम प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। उन्न्ति की राह पर अग्रसर रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में सफलता पाएंगे। महत्वपूर्ण बात रख पाएंगे। वरिष्ठ सहयोग देंगे। समझ बेहतर बनी रहेगी। साहस पराक्रम बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। बंधु बांधवों के साथ से उत्साहित बने रहेंगे। सहकारिता बनी रहेगी। सभी क्षेत्रो में अनुकूलन रहेगा। वाणिज्यिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे। निसंकोच रहेंगे। आवश्यक सूचनाएं साझा करेंगे। संबंधियों से करीबी रहेगी। संवाद में रुचि लेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
घर में प्रियजनों का आगमन संभव है। परंपरागत व्यवसाय में तेजी रखेंगे। नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे। धनधान्य के मामले पक्ष में रहेंगे। करीबियों संग हर्ष आनंद से समय बिताएंगे। योग्यता प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे। वाणी व्यवहार में प्रभाविता बनाए रखेंगे। चहुंओर तेजी दिखाएंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा। अपनों के सहयोग से सफलता मिलेगी। कुल कुटुम्ब से जुड़े मामले पक्ष में बनेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। रक्त संबंधियों से जुड़ाव बढ़ाएंगे। श्रेष्ठता बनी रहेगी। लंबित मामले गति लेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सकारात्मक पक्ष पर फोकस बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य गति पाएंगे। सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्या में तेजी आएगी। रहन सहन में सुधार पाएगा। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। औरों से आगे आने की सोच रखेंगे। चर्चा के केंद्र में रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा। यात्रा कर सकते हैं। जिम्मेदारों से मेलजोल बढ़ाएंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठों से भेंट होगी। अनुबंधों में सक्रियता आएगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
आवश्यक कार्यों में धैर्य बनाए रखें। व्यक्तिगत संबंधों का लाभ लेंगे। जिद जल्दबाजी अहंकार से बचेंगे। करियर व्यापार सामान्य प्रभाव का रहेगा। परिजनों का साथ सहयोग पाएंगे। रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे। जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे। कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे। लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे। न्यायिक विषय गति लेंगे। वैदेशिक मामलों में सतर्क रहेंगे। उधार से बचेंगे। कार्य समय से पूरा करें। बजट पर नियंत्रण रखे। शुभ कार्यों में शामिल होंगे। दान धर्म बढ़ेगा। दिखावे से बचें।

मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
हितलाभ का प्रतिशत बढ़ा रहेगा। मित्र और करीबी अर्थ व्यापार के प्रयास गति लेंगे। विविध मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे। कार्यगति बेहतर रहेगी। उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत मामलों में प्रयास बढ़ाएंगे। विभिन्न क्षेत्रो में लाभ ऊंचा होगा। महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे। बड़ों से तालमेल बढ़ेगा। अनुकूलता का लाभ उठाएंगे। भेंट के अवसर बढ़ेंगे। वरिष्ठ जन सहयोगी होंगे। मित्रगण साहस बढ़ाएंगे। यात्रा की संभावना है। लेनदेन सहज रहेंगे।

Search

Archives