Home » सुबह खाली पेट पिएं नींबू पानी, मिलेंगे ढेरों फायदे, जान लें सेवन का सही तरीका
स्वास्थ्य

सुबह खाली पेट पिएं नींबू पानी, मिलेंगे ढेरों फायदे, जान लें सेवन का सही तरीका

क्या आप नींबू पानी पीने के फायदे जानते हैं। अगर आपका जवाब नहीं में है तो ये लेख आपके लिए ही है। नींबू के फायदों की वजह से इसे सुपरफूड की लिस्ट में शामिल किया जाता है। गर्मी के मौसम में जब आप बाजार में निकलते हैं तो अपने आसपास नींबू पानी के ठेले देख सकते हैं। आयुर्वेद में नींबू को आम नाशक और अग्नि दीपक माना जाता है। वहीँ आधुनिक चिकित्सा शास्त्र में बताया गया है कि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। अक्सर लोग जो अपनी डाइट में इसे शामिल करना चाहते हैं लेकिन मन में सवाल आता है कि नींबू पानी कितने दिन तक पीना चाहिए? क्या नियमित रूप से नींबू पानी पीने से कोई नुकसान भी हो सकता है।

नींबू के आयुर्वेदिक गुण

  • नींबू पानी से पाचन शक्ति मजबूत होती है।
  • अपच, गैस, और पेट की अन्य समस्या में राहत मिलती है।
  • शरीर को डिटॉक्स करता है।
  • भूख में वृद्धि करता है।
  • त्रिदोषों का संतुलन बनाए रखता है।

नींबू पानी कितने दिन पीना चाहिए? :  अगर आप सामान्य स्वास्थ्य लाभ के लिए नींबू पानी का सेवन करना चाहते हैं तो लगातार 20–30 दिन तक इसे पी सकते हैं।  इससे आपका मेटाबोलिज्म अच्छा होता है और वजन कम होता है। मोटापा कम करने के लिए आप लगातार 15–21 दिन तक इसका सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार जब भी आप लगातार एक महीने तक नींबू पानी का सेवन करते हैं तो उसके बाद एक सप्ताह का ब्रेक लेना चाहिए।

वैज्ञानिक दृष्टि से नींबू पानी के फायदे :  नींबू को विटामिन सी, पोटेशियम और फ्लेवोनोइड्स का अच्छा प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। इसके साथ यह एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है। जिसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होता है। इससे किडनी स्टोन का संभावित खतरा भी टल सकता है। त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

नींबू पानी कितने दिन पीना चाहिए? : नींबू पानी को वैज्ञानिक रूप से बहुत स्वास्थ्यवर्धक ड्रिंक माना गया है, जिसे आप रोज पी सकते हैं लेकिन एक सीमित मात्रा में ही इसका सेवन सुरक्षित माना जाता है। आप पूरे दिन में मात्र 1 गिलास (200–250 ml) पानी ही पिएं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसे हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। बेहतर होगा कि सुबह खाली पेट या कभी भी खाना खाने से करीब 30 मिनट पहले नींबू पानी पिएं।

नींबू पानी पीने का सही तरीका क्या है?  :  पहले एक गिलास पानी को हल्का गुनगुना होने तक गर्म कर लें फिर उसमे नींबू आधा नींबू निचोड़ दें। आप चाहें तो अपने स्वादानुसार इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। बेहतर होगा कि सुबह खाली पेट में ही इसको पिएं।

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?  : जिन लोगों को बहुत ज्यादा एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है उन्हें इसका प्रयोग या तो विशेषज्ञ की सलाह से करनी चाहिए या सावधानी पूर्वक करनी चाहिए। जिनके दांत बहुत ज्यादा संवेदनशील हैं, उन्हें भी इसके प्रयोग से बचना चाहिए। आप चाहें तो बचाव हेतु एक हफ्ते में 4 दिन ही इसको पिएं।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Search