टी20 विश्व कप 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को तगड़ा झटका लगा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हवाले से कहा कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम पूरी तरह से अंतिम रूप ले चुका है और सभी भाग लेने वाली टीमों से उम्मीद की जाती है कि वे ‘टर्म्स ऑफ पार्टिसिपेशन’ के तहत अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें।
आईसीसी सूत्र ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सुरक्षा आकलन और वैकल्पिक योजना को गलत तरीके से पेश किया गया है। आईसीसी के अनुसार, भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किया गया जोखिम आकलन ‘लो से मॉडरेट’ श्रेणी में है, जो किसी भी बड़े वैश्विक खेल आयोजन के लिए सामान्य माना जाता है। इन आकलनों में बांग्लादेश टीम, अधिकारियों या कोलकाता और मुंबई के मैच स्थलों के लिए किसी भी तरह के प्रत्यक्ष या विशेष खतरे की पहचान नहीं की गई है।







