होटल-क्लबों में जमकर झूमे लोग
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल 2025 की विदाई और 2026 के वेलकम के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर हो या दुर्ग-भिलाई। देर रात तक पूरा प्रदेश जश्न में डूबा रहा। रात ठीक 12 बजे ‘हैप्पी न्यू ईयर’ गूंज उठा। नए साल के पहले दिन यानी आज भी ऐसा ही माहौल रहेगा।
रायपुर के में न्यू ईयर पार्टी के दौरान लड़कों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक को करीब आधे दर्जन लड़कों ने लात मुक्कों से जमकर पीटा। लड़कियां लड़के को बचाती नजर आई। ये पूरा विवाद किस वजह से और कहां हुआ था फिलहाल ये बात सामने नहीं आई है।
वहीं जश्न के बीच रायपुर में लड़कों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लड़कों ने एक युवक को लात-घूंसे और मुक्के से जमकर पीटा। लड़कियां बचाती नजर आईं। विवाद किस वजह से और कहां हुआ है, फिलहाल ये बात सामने नहीं आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसके साथ ही रायपुर के अलग-अलग होटलों और क्लबों न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया है। बिलासपुर-दुर्ग में भी थर्टी फर्स्ट की रात शहर के होटलों और रेस्तरां में जमकर धमाल हुआ। युवा क्श्र की धुन पर डांस करते रहे। नए साल के स्वागत को लेकर रायपुर के वीआईपी रोड स्थित क्लबों और पबों में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली।
प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ। होटल, रेस्तरां और फार्म हाउस में रात 10ः30 बजे के बाद भी डीजे बजते रहे। हांलाकि 26 जगहों पर करीब 500 की संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं जश्न के बीच गुढियारी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।







