Home » दैनिक राशिफल 28 November 2025
धर्म

दैनिक राशिफल 28 November 2025

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Daily Horoscope 28-11-2025

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
पेशेवर एवं उद्योग संबंधी कार्यों में गति रखेंगे।साख सम्मान में वृद्धि होगी। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। प्रयासों में तेजी आएगी. योजनाओं को पूरा करेंगे। करियर व्यापार से जुड़े मामले हल होंगे। बड़ी सोच से महत्वपूर्ण कार्य संवरेंगे। मामले लंबित नहीं रखेंगे। रचनात्मक प्रयास बढ़ाएंगे। सौदेबाजी में बेहतर होंगे। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। साझा प्रतिफल अच्छा रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्पष्टता और पेशेवरता बनाए रखेंगे। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। नीति नियम अनुशासन रखेंगे। योजनाएं सहज गति से आगे बढ़ेंगी। उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे। खर्च निवेश पर अंकुश रखेंगे। लेनदेन में स्पष्ट रहेंगे। कौशल से जगह बनाएंगे। सक्रियता बढ़ाएंगे। पेशेवरता रखेंगे। करियर के मामले गति लेंगे। चालाक लोगों से दूरी रखें। लिखापढ़ी में स्पष्ट रहें। कारोबारी जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे। आय पूर्ववत् रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
हितलाभ में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से करेंगे। विभिन्न आर्थिक विषयों में रुचि रखेंगे। कारोबार में प्रभावशाली रहेंगे। कार्यक्षमता को बल मिलेगा। आत्मविश्वास व पूछपरख बनाए रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्या को आगे बढ़ाएंगे। कामकाजी प्रयासो में सक्रियता आएगी। पेशेवर परिणाम सकारात्मक रहेंगे। अनुकूल समय का लाभ उठाएंगे। सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा। सभी क्षेत्रों में प्रदर्शन बेहतर होगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अनुबंधों को बनाए रखेंगे। सबके प्रति सम्मान बढ़ाएं. करियर व्यवसाय में तेजी रखेंगे। सफलता से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक मामलों में सफल होंगे। संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा। स्वार्थ संकीर्णता त्यागें। क्षमाभाव रखें। लाभ प्रतिशत औसत से अच्छा रहेगा। कारोबारी कार्यों में रुचि रहेगी।जोखिम नहीं उठाएं। वाहन के प्रयास गति लेंगे। सुख सुविधाओं के लिए प्रयास बढ़ाएंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कार्ययोजनाएं संवार पाएंगी। प्रबंधकीय कार्य सधेंगे। साहस पराक्रम बनाए रखेंगे। आवश्यक मामले हल होगे। गतिविधियों में तेजी रहेगी। प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। पेशेवर यात्रा संभव है। इच्छित सफलता पाएंगे। कामकाज में सक्रियता बढाएं। करियर कारोबार में उपलब्धि बढ़ेगी। विविध अवसर बढ़ेंगे। जोखिम विषयों में रुचि रखेंगे।
कार्यों को गति मिलेगी। लाभ वृद्धि होगी। लाभ में वृदि्ध होगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धन संपत्ति के मामलों में पहल रखेंगे। पेशेवरों का आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। आर्थिक कार्यों पर फोकस रहेगा। आर्थिक साधन संसाधन बढ़ेंगे। व्यवस्थित तैयारी पर जोर देंगे। कामकाजी चर्चा से जुड़ेंगे। बैंकिग पर जोर रखेंगे। नियम अनुशासन रखेंगे। निरंतरता बनी रहेगी। कार्य व्यापार में शुभता बढ़ेगी। अनुशासन बनाए रखेंगे। उधार के लेनदेन से दूर रहेंगे। स्पष्टता बढ़़ाएंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कार्य व्यवस्था पर जोर देंगे। सभी क्षेत्रों में शुभता का संचार रहेगा। प्रशासनिक पक्ष बल पाएगा। कार्य व्यापार मजबूत रहेगा। शुभ लाभ बेहतर रहेगा। स्वयं पर फोकस बनाए रखेंगे। सृजनात्मक प्रयासों में तेजी आएगी। अनुकूलता का लाभ उठाएंगे। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। व्यापार पर फोकस रहेगा। करियर व्यवसाय के मामले गति लेंगे। उपलब्धि अर्जित करेंगे। निवेश बढ़ेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पहल की भावना से बचें। सेवाक्षेत्र से जुडे़ जन बेहतर करेंगे। व्यापार में सतर्कता रखेंगे। पेशेवर मामलों में प्रबंधन बढ़ाएंगे। लापरवाही से बचें। विरोधी सक्रियता दिखाएंगे। कामकाजी मामले लंबित रहेंगे। स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे। नियमों का पालन करें। अनुशासन बनाए रखें। सहकर्मियों के लिए सहयोग का भाव रहेगा। मेहनत लगन से कार्य बनेंगे। जल्दबाजी न दिखाएं। तैयारी से आगे बढ़ें। अतार्किक जोखिम न लें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्य व्यापार प्रभावी बना रहेगा। अनुशासन पर जोर देंगे। वित्तीय मामले पक्ष में बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आवश्यक कार्यों को तेजी दिखाएंगे। जीत का भरोसा बढ़ेगा। आवश्यक प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। नवीन कार्या पर जोर रखेंगे। लक्ष्य के प्रति समर्पण बढ़ाएंगे। कार्य कुशलता बढ़ेगी। विभिन्न गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे। कारोबारी संबंध बल पाएंगे। करियर व्यापार में तेजी लाएंगे। कार्यक्षेत्र में समय देंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर व्यापार में बेहतर रहेंगे। वरिष्ठ सहयोगी होंगे। लक्ष्य पर फोकस रहेगा। बड़ी जिम्मेदारियां उठाएंगे। योग्यता प्रदर्शन में आगे रहेंगे। योजनाएं गति लेंगी। बड़े प्रयास बनेंगे। उद्योग व्यवसाय गति लेंगे। तेजी बनी रहेगी। लंबित विषय हल होंगे। हितकर परिणाम बनेंगे। भवन वाहन के प्रयास फलेंगे। लगन बनाए रखेंगे। सुविधा संसाधन बढेंगे। बड़प्पन बढ़ा हुआ रहेगा। निसंकोच तेजी बनाए रखें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उच्चाभिलाषाओं को बल मिलेगा। पेशेवरों का संचार तंत्र मजबूत होगा। विविध प्रयास गति लेंगे। करियर व्यापार पर जोर रखेंगे। महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। लंबित मामलों में तेजी आएगी। विनम्र रहें। सफलता प्रतिशत ऊंचा होगा। चहुंओर श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे। वाणिज्यिक कार्यों को गति देंगे। अनुभव का लाभ उठाएंगे। चर्चाओं में सफल रहेंगे। अवसरों का लाभ उठाएंगे। जोखिम लेने की सोच रहेगी। लक्ष्य पूरा करेंगे।

मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कामकाज में शुभता सजगता बनाए रहेंगे। करियर कारोबार के प्रयास सामान्य बने रहेंगे। उद्योग वाणिज्य के विषयों में जल्दबाजी न दिखाएं। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। आय सामान्य रहेगी। जरूरी सूचना मिलना संभव है। अड़चनों पर धैर्य अनुशासन से नियंत्रण बनाए रखेंगे। विरोधियों से सजग रहेंगे। व्यवस्था पर जोर रखेंगे। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी। विवेक बनाए रखें। अनावश्यक पहल से बचें। अतिश्रम न करें।

Search

Archives