Home » आरोपी को पकड़ने गए पुलिस के पैर से दब जाने से नवजात की मौत!
देश

आरोपी को पकड़ने गए पुलिस के पैर से दब जाने से नवजात की मौत!

झारखंड/गिरीडीह। आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के पैर से नवजात के दब जाने से मौत हो गई। मामला गिरीडीह जिला के देवरी थाना क्षेत्रांतर्गत कोशोगोंदोदिखी गांव की है।
जानकारी के मुताबिक एक मामले में पुलिस की टीम आरोपी भूषण पांडेय को पकड़ने के लिए उनके घर में दबिश दी थी, जहां पुलिस के पैर के नीचे नवजात के दब जाने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी संगम पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने नवजात को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृत नवजात की मां नेहा देवी के अनुसार बुधवार को तड़के देवरी थाने की पुलिस ससुर भूषण पांडेय को पकड़ने उनके घर में दबिश दी थी। पुलिस अंदर घुसी तो घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए। घर के भीतर 4 दिन का नवजात सो रहा था। नेहा के अनुसार पुलिस टीम के बाहर निकलते ही जब वह अंदर गई तो बच्चे के शरीर में किसी भी प्रकार की कोई हलचल नहीं थी और न ही उसकी सांसें चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि दबिश के दौरान किसी पुलिस कर्मी के पैर से नवजात के दब जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर नवजात की मौत के बाद मां नेहा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत किस कारण से हुई है।

Search

Archives