Home » खरसिया मर्डर मिस्ट्री सुलझी, 4 लाशें, पड़ोसी के साथ नाबालिग ने मिलकर दिया हत्याकांड को अंजाम
छत्तीसगढ़

खरसिया मर्डर मिस्ट्री सुलझी, 4 लाशें, पड़ोसी के साथ नाबालिग ने मिलकर दिया हत्याकांड को अंजाम

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने खरसिया ठुसेकेला हत्याकांड की गुत्थी को 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में मृतक बुधराम सिदार और उसके परिवार की हत्या का कारण चरित्र शंका सामने आया है। पड़ोसी लकेश्वर पटेल ने नाबालिग के साथ मिलकर पूरे परिवार की निर्मम हत्या करना स्वीकार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को ग्राम ठुसेकेला राजीव नगर में ग्रामीणों ने खरसिया पुलिस को सूचना दी थी कि बुधराम उरांव का घर अंदर से बंद है और भीतर खून के धब्बे दिख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी प्रभात पटेल समेत खरसिया, छाल, कोतरारोड, पूंजीपथरा, जोबी पुलिस, एफएसएल, फिगरप्रिंट, डॉग स्कवाड और बीडीएस की टीमें मौके पर पहुंची। जांच में बुधराम उरांव 43, उसकी पत्नी सहेद्रा 37 और दोनों बच्चे अरविंद 12 और शिवांगी 5 के शव बाड़ी में खाद के गड्डे से बरामद हुए। धारदार हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि पर थाना खरसिया – चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 498/2025 धारा 103, 238, 238 बीएनएस कायम किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज आईजी डॉ संजीव शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने ख्रसिया में कैंप कर मामले की मॉनिटरिंग की और अलग-अलग थानों के प्रभारी एवं स्टाफ की विशेष टीमें बनाकर जांच तेज की। इसी दौरान जांच टीम को पड़ोसी लकेश्वर पटेल पर संदेह हुआ। साक्ष्य मिलने पर पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसका पड़ोसी बुधराम उरांव भी राजमिस्त्री का कार्य करता था। जो अपने परिवार के साथ रहता था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से कई बातों को लेकर झगड़ा विवाद हुआ था। आरोपी ने बताया कि वह पड़ोसी बुधराम की बाड़ी जमीन को खरीदना चाहता था। जिसे कई बार मांगनें के बाद भी बुधराम ने बेचने से इंकार कर दिया था।

करीब 6 माह पूर्व लकेश्वर के लड़के ने बुधराम के घर में घुसकर चोरी की थी, जिसे आपस में सुलझा लिया गया था। लकेश्वर पटेल अपने पड़ोसी बुधराम क्रे चरित्र पर शंका करता था। इन सभी बातों को लेकर लकेश्वर बुधराम से रंजिश रखे हुए था और उसकी हत्या की योजना बनाकर मौके की ताक में था। उसने घटना से पूर्व बुधराम और उसकी पत्नी की गैर मौजूदगी में उसके घर की रेकी की थी।

+9 सितंबर की रात बुधराम को नशे में देखा। उसी रात प्लान के अनुसार चारों की हत्या कर दी। शव को कमरे में जमीर खोदकर दफन करना चाहा, लेकिन जमीन सख्त होने की वजह से गड्ढा नहीं खोद पाए। फिर शव को घसीटकर बाड़ी में ले गए। यहां भी गड्ढा खोदकर दफनाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर टंगिया, रॉड, गैती, फावड़, कपड़े सहित अन्य साक्ष्य को जप्त कर लिया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Search

Archives