जांजगीर-चांपा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता महिला ने 31 अगस्त.2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी इसहाक खलखो निवासी छत्तीसगढ़ शस्त्र बल 02री वाहिनी सकरी बिलासपुर के द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनाचार किया गया। जिसकी रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध कमांक 371/2025 धारा 64 (2) एम भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी इसहाक खलखो को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिरासत मेंघटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, आरक्षक प्रवीण साहू, भुनेश्वर पटेल, खुरेंद्र शुक्ला बलराम यादव, लक्ष्मीकांत लहरे थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।







