बिलासपुर। बिलासपुर जोनल मुख्यालय ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें इस महीने के अंत और अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते से शुरू होंगी।
ट्रेनों के विवरण
नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) – शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 08865ः नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी।
ट्रेन नंबर 08866ः शालीमार से 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।
समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया हैः
दुर्ग स्टेशनः 21ः40 बजे पहुंचकर 21ः50 बजे रवाना
रायपुर स्टेशनः 22ः30 बजे पहुंचकर 22ः40 बजे रवाना
भाटापारा स्टेशनः 23ः30 बजे पहुंचकर 23ः32 बजे रवाना
बिलासपुर स्टेशनः 00ः35 बजे पहुंचकर 00ः45 बजे रवाना
दुर्ग – हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 08760ः दुर्ग से 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक चलेगी।
ट्रेन नंबर 08761ः हजरत निजामुद्दीन से 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी।
रायपुर स्टेशन की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया हैः 11ः20 बजे पहुंचकर 11ः30 बजे रवाना
रिजर्वेशन
दोनों ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन शुरू हो चुके हैं। यात्री अपनी सीटें बुक कर सकते हैं और आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
त्योहारी सीजन में रेलवे की तैयारी
भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे ने 519 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है, जो 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 तक चलेंगी।







