Home » ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ युवक … सिम 4जी से 5जी करने का झांसा देकर 1.21 लाख उड़ाए
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ युवक … सिम 4जी से 5जी करने का झांसा देकर 1.21 लाख उड़ाए

मस्तूरी। साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। ग्राम गतौरा निवासी दीपक कुमार श्रीवास ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए।

प्रार्थी दीपक श्रीवास 25 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर 2024 को उसके मोबाईल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को जियो ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपका नंबर 4 जी से 5 जी में अपग्रेड किया जा रहा है। इसी बहाने अज्ञात आरोपी ने उसका मोबाईल हैक कर लिया। आवेदक के अनुसार खाते की पुष्टि के लिए आरोपी ने पहले उसके खाते से 1 रूपए ट्रांसफर किया। इसके बाद 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 1,21,100 रूपए उसके खाते से ऑनलाइन निकाल लिए गए। जब प्रार्थी ने पासबुक अपडेट कराया तो उसे ठगी की जानकारी हुई। घटना की लिखित शिकायत मिलने पर मस्तूरी पुलिस ने मोबाईल नंबर धारक के खिलाफ धारा 318 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Search

Archives