Home » नाबालिग का अपहरण कर रेप … फिर वीडियो बनाकर दैहिक शोषण, वीडियो कर दिया वायरल
छत्तीसगढ़

नाबालिग का अपहरण कर रेप … फिर वीडियो बनाकर दैहिक शोषण, वीडियो कर दिया वायरल

सक्ती। सुनियोजित तरीके से नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामला डभरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 10 सितंबर को नाबालिग अपने माता पिता के साथ डभरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 अप्रैल 25 को दोपहर 1 बजे अपने गांव में अपने दादा दादी को टिफिन लेकर खाना पहुंचाने अकेले खेत के रास्ते जा रही थी। इसी दौरान आरोपीगण एक राय होकर पीड़िता के आने का इंतजार कर रहे थे। दोनों झाड़ी के पीछे छिपे हुए थे। पीड़ित के आने पर मौके पर अकेला पाकर उसे जबरन झाड़ी के अंदर ले गए। पहले विधि से संघर्षरत बालक ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उक्त घटना का वीडियो आरोपी रोशन बरेठ और कन्हैया यादव ने मोबाईल पर बना लिया। पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी रोशन साहू ने भी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। मामले में डभरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 70(2), 65(1), 61, 3(5) बीएनएस, 4 पाक्सो एक्ट, 67(बी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर जांच शुरू की, जहां पुलिस ने तीनों आरोपिगणों का पता तलाश कर 24 घंटे के अंतराल में थाना लाकर पूछताछ शुरू की। आरोपियों से मोबाईल जप्त कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना डभरा के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Search

Archives