Home » सौतेली मां पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सौतेली मां पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सौतेली मां पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थी श्यामता बाई माथुर ने निवासी मदनपुर थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सौतेले बेटे दिपेन्द्र माथुर ने गाली गलौच करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घटना 3 सितंबर की शाम करीब 6 बजे की है। श्यामता बाई अपने घर के आंगन में टेपनल पर पानी भर रही थी। इसी दौरान दिपेन्द्र माथुर वहां पहुंचा और पानी भरने की बात को लेकर झगड़ा करने लगा। जब श्यामता बाई ने इसका विरोध किया तो वह कमरे से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और हमला कर दिया। हमले से पीठ पर गंभीर चोट आई है। खून भी बह रहा है। घटना के समय प्रार्थी का पति उत्तरा माथुर मौके पर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा। जिससे बड़ी घटना टल गई। श्यामता बाई ने घटना की जानकारी रिश्तेदार सुरेन्द्र लास्कर को दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 118, 296, 351 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर आरोपी दीपेन्द्र माथुर पिता उत्तरा माथुर उम्र 32 वर्ष निवासी मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Search

Archives