Home » केरल को मिला अपना पहला ट्रांसजेंडर वकील, राज्य के कानून मंत्री ने दी बधाई
देश

केरल को मिला अपना पहला ट्रांसजेंडर वकील, राज्य के कानून मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली। केरल की एक ट्रांसजेंडर महिला पद्मा लक्ष्मी ने एक नई मिसाल कायम किया है। पद्मा लक्ष्मी केरल की पहली ट्रांसजेंडर वकील बन गई है। रविवार को एक समारोह में उन्हें केरल बार काउंसिल में वकील के रूप में शामिल किया गया। इसी के साथ केरल को अपना पहला ट्रांसजेंडर वकील मिल गया। बता दें कि पद्मा लक्ष्मी उन 1,500 लॉ ग्रेजुएट्स में से एक थीं, जिन्हें 19 मार्च को बार काउंसिल ऑफ केरला द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बार एनरोलमेंट सर्टिफिकेट दिया गया था।
केरल को पहली ट्रांसजेंडर महिला वकील मिलने पर राज्य के कानून मंत्री पी राजीव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बधाई दी। उन्होंने पद्मा लक्ष्मी की एक फोटोग्राफ साझा करते हुए लिखा पद्मा लक्ष्मी ने एर्नाकुलम गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से स्नातक किया है। उन्होंने पोस्ट में एक युवा वकील के तौर पर खुद के लिए एक रास्ता बनाने के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा कि पद्मा लक्ष्मी ने ऐसे समाज से खुद को इस जगह पहुंचाया यह बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लक्ष्मी की कहानी ट्रांसजेंडर समुदाय के अन्य लोगों को भी इसका अनुसरण करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने लक्ष्मी के करियर में सफलता की कामना की।
मंत्री पी राजीव ने पोस्ट में कहा कि पद्मा लक्ष्मी ने जीवन की सभी बाधाओं को पार किया और केरल में पहले ट्रांसजेंडर अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया। प्रथम बनना हमेशा इतिहास की सबसे कठिन उपलब्धि है। लक्ष्य के रास्ते में कोई पूर्ववर्ती नहीं हैं। बाधाएं अपरिहार्य होंगी। रास्ते में लोग मूक और हतोत्साहित होंगे। पद्मा लक्ष्मी ने इन सब पर काबू पाकर कानूनी इतिहास में अपना नाम लिखा है।

Search

Archives