Home » शासकीय उचित मूल्य की दुकान से लाखों रूपए के चावल, नमक गबन करने वाले महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा

शासकीय उचित मूल्य की दुकान से लाखों रूपए के चावल, नमक गबन करने वाले महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा। शासकीय उचित मूल्य की दो दुकानों से 42 लाख रूपये के चावल , नमक तथा अन्य खाद सामाग्री का गबन करने वाले महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्षा सहित तीन आरोपियों को थाना चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बम्हनीनडीह अंतर्गत शासकीय उचित मुल्य दुकान बिर्रा रोड चाम्पा जिसका संचालन पूर्वा महिला स्व सहायता समूह चांपा की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर व विक्रेता रितेश खांडेकर , शासकीय उचित मूल्य दुकान कोटाडबरी चांपा का संचालन पूर्व महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर व विक्रेता रामेश्वर खांडेकर उर्फ राहुल के द्वारा किया जा रहा था। दोनों शासकीय मूल्य उचित दुकान की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर एवं विक्रेता रामेश्वर खांडेकर एवं रितेश खांडेकर के द्वारा दोनों दुकानों से चांवल , नमक व अन्य खाद्य सामाग्रियों मे हेराफेरी तथा गबन कर कुल बयालीस लाख से ज्यादा रूपए का धोखाधड़ी किया गया है।

जिसकी सूचना रिपोर्ट पर विगत माह 4 मई को आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में धारा 318 (4) , 316 (5) , 3(5) बीएनएस एवं 3 , 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय  के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपियों को उनके निवास से पकड़ा गया। धोखाधड़ी करने के सबंध में पूछताछ करने पर उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, कड़ाई से पूछताछ करने में  शासकीय उचित मूल्य की दुकान से खाद्य सामाग्री में हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने का अपराध स्वीकार किया।

अपराध सबूत पाये जाने पर चाम्पा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। पूर्व मे एक आरोपी सोहन यादव निवासी जगदल्ला चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

Search

Archives