डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को एफबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है। वीडियो में जो बाइडेन सहित कई अन्य राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं। ट्रंप ने जो वीडियो साझा किया है वह AI जनरेटेड है।
AI ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) का यूज लोग अपनी-अपनी तरह से कर रहे हैं। फोटो और वीडियो बनाने के लिए तो ज्यादातर लोग इसकी मदद ले रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एकAI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। वीडियो लोगों को चौंका रहा है। इस वीडियो में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हथकड़ियों में दिख रहे हैं। जी हां, एआई द्वारा बनाए गए वीडियो में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) से बराक ओबामा को गिरफ्तार करते हुए दिखाया गया है।
बराक ओबामा को लग रहीं हथकड़ियां- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Trump ने Truth Social पर AI द्वारा बनाया गया एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में ट्रंप और ओबामा के साथ-साथ और भी कई नेता दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई अमेरिकी राजनेता हैं। ये सब इस फर्जी वीडियो में यह कहते हुए दिख रहे हैं कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। इतना ही नहीं, वीडियो में ट्रंप और ओबामा ओवल ऑफिस में उपस्थित हैं।
यहां ओबामा को FBI द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है। FBI ओबामा को उठाकर उनके घुटने पर बैठाता है और फिर उनके हाथ में हथकड़ी पहनाता है। इस दौरान वीडियो में ट्रंप हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के अंत में ओबामा नारंगी रंग के जेल वाले कपड़े में जेल की कोठरी के अंदर दिखाए गए हैं। हालांकि, वीडियो को देखने से समझ आ रहा है कि वह एडिट की हुई है, लेकिन एक नजर में इसे पहचान पाना मुश्किल है।
इस बयान के बाद आया वीडियो- बता दें कि यह वीडियो अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड द्नारा दिए गए एक बयान के ही कुछ दिन बाद आया है। इसमें उन्होंने कहा था कि 2016 में ट्रम्प की अमेरिकी राष्ट्रपति पद की जीत में रूसी प्रभाव के दावों को लेकर ओबामा प्रशासन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।







