Home » शराब घोटाला : पांच दिन की रिमांड पर भेजे गए चैतन्य बघेल, ईडी करेगी पूछताछ
रायपुर

शराब घोटाला : पांच दिन की रिमांड पर भेजे गए चैतन्य बघेल, ईडी करेगी पूछताछ

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी (ED) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। ईडी ने चैतन्य बघेल को रायपुर कोर्ट में पेश किया है। चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी ने न्यायालय से पूछताछ करने पांच दिन की रिमांड मांगी है।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर घेरा इसके साथ ही जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सहित कई कांग्रेसी नेता कोर्ट पहुंचे। बता दें कि कुछ देर पहले ही ईडी ने चैतन्य बघेल को रायपुर कोर्ट में पेश किया।

विधानसभा सत्र से विपक्ष का वॉकआउट- बता दें कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का आखिरी दिन था। सत्र के बीच में ही ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर अब से कुछ देर बाद सभी विधायक जुटेंगे और आगे की रणनीति बनाने पर विचार करेंगे।

Search

Archives