Home » लोन दिलाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ • रायगढ़

लोन दिलाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, गिरफ्तार

रायगढ़। शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 16 मार्च को थाना छाल में ग्राम करनौद, बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा के अजय सारथी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना प्रभारी छाल उपनिरीक्षक बीएस डहरिया द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया। महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता का बयान लेने के बाद यह बात सामने आई कि महिला पति के शराब पीकर मारपीट करने से अपने बच्चों के साथ मायके में रहती है। बच्चों के लालन-पालन के लिए रायगढ़ में भाई के पास रहकर काम-काज करती है। करीब एक साल पहले उसे रूपए की आवश्यकता होने पर समस्ता बैंक खरसिया जाकर लोन के बारे में पता किया। वहां के कर्मचारी अजय सारथी से उसकी मुलाकात हुई। अजय ने उसे दो किस्त में 40 हजार रूपए का लोन दिलाया था। इस दौरान उसे उस महिला का मोबाइल नंबर मिल गया और बीच-बीच में फोन व मेसेज कर संपर्क बढ़ा लिया। एक दिन युवक ने प्यार का इजहार करते हुए उसे पसंद करने और शादी रचाने की बात कही। पिछले साल गणेश चतुर्थी के समय अजय महिला से मिलने रायगढ़ आया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद अजय ने कई बार महिला का शारीरिक दोहन किया। कुछ दिन पहले जब महिला ने उनसे शादी करने की बात कही तो अजय मुकर गया। उसने बातचीत बंद कर दिया, मोबाईल भी स्वीच ऑफ आने लगा। फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Search