Home » राजकिशोर नगर में दिनदहाड़े झपटमारी… महिला से सोने की चेन की हुई लूट
छत्तीसगढ़

राजकिशोर नगर में दिनदहाड़े झपटमारी… महिला से सोने की चेन की हुई लूट

बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर में बुधवार शाम एक बुजुर्ग महिला से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने झपटमारी कर सोने की चेन लूट ली। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपनी पोती को ट्यूशन छोड़ने जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया उमा देवी गुप्ता निवासी राजकिशोर नगर शाम करीब 5.25 बजे तुषार मेडिकल के पास पिंकी मैडम के घर के पास पहुंची थी। तभी सामने से एक बाइक मेंसवार दो अज्ञात युवक आए और पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से करीब 13 ग्राम वजनी सोने की चेन कीमत लगभग 40 हजार झपटकर फरार हो गए। उमा देवी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। महिला ने घटना की सूचना अपने बेटे और ट्यूशन टीचर को दी। मामले में सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3-5, 304 -2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Search

Archives