Home » मवेशी के हमले से 6 लोग घायल, किया रेस्क्यू
छत्तीसगढ़

मवेशी के हमले से 6 लोग घायल, किया रेस्क्यू

कोरबा। बुधवारी क्षेत्र में मवेशी के हमले से 6 लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति को सिर में 6 टांके लगाने पड़े। स्थिति बिगड़ऩे पर एक टीम द्वारा मवेशी का रेस्क्यु किया गया। उसे सुरक्षित जगह पर रखा गया है, ताकि आगे फिर ऐसे हालात न बन सके।

खबर के अनुसार गाय ने पिछले दिनों एक बछिया को जन्म दिया है। इसके बाद से ही वह आक्रामक है। नजदीक आने या यहां से गुजरने पर उसके हमले जारी है। बताया गया कि अब तक 6 लोग घायल हो चुके है। लगातार बढ़ती घटनाओं पर निगम व छत्तीसगढ़ वेलफेयर सोसायटी को सूचित किया गया। सोसायटी के अविनाश गुप्ता, निखिल यादव, सूरज सिंह, सुमित, अनिकेत, आयुष, जगदीश, जयेश, यशवंत, कुणाल, स्वैगी ने रस्सा और अन्य संसाधन के साथ रेस्क्यु अभियान शुरू किया। कुछ देर में दोनों मवेशी को अपने कब्जे में लेने के बाद गौ सेवाधाम पहुंचाया गया। पिछले दिनों निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा था कि सड़क़ या आसपास में मौजूद मवेशियों के मामले में उनके पालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, लेकिन समस्या उन मामलों में आ रही है, जो मवेशी लावारिश है या स्थिति बिगड़ऩे पर ऐसे मवेशियों को लवारिश बता दिया जाता है।

Search

Archives