जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
मामला विगत 10 जनवरी 25 की रात्रि को सामने आया था। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांप विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में सीएसपी जांजगीर कविता ठाकुर के नेतृत्व में विवेचना के दौरान बालिका को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ करने पर विधि से संघर्षरत बालक द्वारा शादी करने का झांसा देकर अनाचार करना बताया गया।
प्रकरण के सहयोगी आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के माता- पिता अपहृता को नाबालिक बालिका होने की जानकारी होने के बावजूद अपने पास रखा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक की मदद की गई। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।







