Home » BJP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर : कार्यक्रम में शामिल होने ट्रेन से सरगुजा पहुंचे सीएम, गृहमंत्री व सांसद
छत्तीसगढ़

BJP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर : कार्यक्रम में शामिल होने ट्रेन से सरगुजा पहुंचे सीएम, गृहमंत्री व सांसद

सरगुजा। मैनपाट में आज सोमवार से भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में शामिल होने के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से ट्रेन से सरगुजा के लिए रवाना हुए। सीएम ट्रेन यात्रा को लेकर काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है।

इस दौरान सीएम साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी मौजूद रहे। 7 से 9 जुलाई तक होने वाले इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से पहले बीजेपी नेताओं ने बायोडायवर्सिटी पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिये पहुंचे सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया।

Search

Archives