Home » बिलासपुरः हाईकोर्ट ने डीएसपी की पत्नी के स्टंट पर दिखाई सख्ती
छत्तीसगढ़

बिलासपुरः हाईकोर्ट ने डीएसपी की पत्नी के स्टंट पर दिखाई सख्ती

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के एक विवादित मामले में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। मामला डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी का है, जिन्होंने अपने पति की नीली बत्ती वाली कार पर स्टंट करते हुए अपना जन्मदिन मनाया था।

हाईकोर्ट ने इस मामले में जनहित याचिका मानकर संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने मामले में चीफ सेक्रेटरी से पूछा है कि आपने क्या कार्रवाई की, शपथपत्र के साथ जवाब दें। केस की अगली सुनवाई एक हफ्ते बाद होगी।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने डीएसपी के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन डीएसपी की पत्नी और अन्य लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह वीडियो अंबिकापुर के सरगवां पैलेस होटल में शूट किया गया था, जहां गाड़ी के बोनट पर केक रखकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया था।

Search

Archives