Home » बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट

बॉलीवुड की एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का बुधवार को निधन हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए मंदाकिनी ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कहा कि पिता के निधन से उनका दिल टूट गया है।

मंदाकिनी ने अपनी पोस्ट में पिता की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘मेरा दिल चूर-चूर हो गया है। आज सुबह मेरे पिता का निधन हो गया है। इस जुदाई के दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। आपके बेइंतिहा प्यार और आशीर्वाद के लिए आपका धन्यवाद पापा। आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।’

बता दें मंदाकिनी ने बुद्धिस्ट मोंक डॉ0. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की है। वह तिब्बत हर्बल सेंटर चलाते हैं। दोनों से दो बच्चे हैं। उनका एक लड़का है जिसका नाम रब्बिल है और लड़की है जिसका नाम रब्जे इन्नाया है। दलाई लामा की फॉलोवर बनने के बाद मंदाकिनी तिब्बती योग क्लास चलाती हैं।
मंदाकिनी की बॉलीवुड फिल्में- मंदाकिनी को सबसे ज्यादा शोहरत 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में काम करने के बाद मिली। फिल्म का निर्देशन और निर्माण राज कपूर ने किया था। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में राजीव कपूर थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसमें ‘डांस डांस’, ‘कहां है कानून’ और ‘प्यार करके देखो’ शामिल हैं।

Search

Archives