Home » डबल मर्डर का खुलासा : इस वजह से महिला व मासूम को उतार दिया था मौत के घाट, दो भाई गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई

डबल मर्डर का खुलासा : इस वजह से महिला व मासूम को उतार दिया था मौत के घाट, दो भाई गिरफ्तार

दुर्ग। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया में हुए डबल मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। दोनो आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं। हत्या के पीछे की वजह महिला द्वारा शादी का दबाव बनाना सामने आया है। पुलिस ने मृतका की पहचान सुनीता चतुर्वेदी (32) वर्ष और बालक काव्यांश चतुर्वेदी (8) वर्ष राजेन्द्र नगर रायपुर के रूप में शिनाख्त किए हैं।  पुलिस ने इस मामले में खम्हरिया में रहने वाले छत्रपाल सिंगौर और उसके चचेरे भाई शुभम सिंगौर को गिरफ्तार किया है।

बता दें रविवार को अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव के दो अलग-अलग कुओं में महिला और बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला व बच्चे को मारकर बोरे में बांधकर फेंक दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर अमलेश्वर पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।  पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे। शव मिलने के दूसरे ही दिन पुलिस ने मामले में दो आरोपियों छत्रपाल सिंगौर और उसके चचेरे भाई शुभम सिंगौर को गिरफ्तार कर लिया है।

सुनीता चतुर्वेदी रायपुर में एक प्राइवेट स्कूल में टीचर का काम करती थी। उसकी खम्हरिया निवासी छत्रपाल सिंगौर से इंस्ट्राग्राम के जरिए दोस्ती हुई। धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। सुनीता चतुर्वेदी के पति का निधन हो चुका था । इसलिए वह छत्रपाल के साथ घर बसाना चाहती थी, लेकिन छत्रपाल ने घर वालों की मर्जी से अपने समाज की लड़की से शादी कर ली।

इस बात की जानकारी सुनीता को होने पर वह छात्रपाल पर दबाव बनाने लगी। लगातार छत्रपाल से शादी करने को कहती थी। शादी नहीं करने पर उसके घर आने को धमकी देती थी। जिसके बाद छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मृतिका को रास्ते से हटाने को योजन बनाई। योजना के तहत छत्रपाल ने 18 जून को  सुनीता और बच्चा काव्यांश को अपने साथ लेकर खम्हरिया लेकर पहुंचा और अपने चचेरे भाई शुभम के बताए स्थान खेत पर पहुंचा। जहां दोनो आरोपियों ने महिला और बच्चे का गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया । इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अलग-अलग साड़ी में लपटेकर बोरी में डालकर और बोरी में पत्थर बांधकर  अलग अलग कुएं में फेंक दिए । दोनो मृतिकों की रायपुर के सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि खम्हरिया गांव के कुएं में मिले थे पुलिस ने दोनो शव की शिनाख्त के बाद खम्हरिया गांव के दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर डबल हत्याकांड वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने छत्रपाल सिंगार और उसके चचेरे भाई शुभम सिंगौर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Search

Archives