रतनपुर। प्रार्थिया को बदनाम करने की नीयत से अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 13 जून को ग्राम लखराम निवासी प्रार्थिया ने थाना रतनपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम अकलतरी का रहने वाला शिवा देवांगन के पिता प्रार्थिया के घर में किराये पर रहता है। इसी बात पर शिवा देवांगन प्रार्थिया से रंजिश रखते हुए प्रार्थिया को बदनाम करने की नीयत से प्रार्थिया के मोबाईल पर प्रार्थिया की बेटी का फोटो एडिट किया। अश्लील फोटो भेजा। जिसे प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है। यही नहीं पूर्व में भी आरोपी के द्वारा पालतू कुत्ता को तलवार से हमला कर मार दिया था। मामले में प्रार्थिया के बयान के आधारन पर रतनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके ठिकाने में दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार चौहान, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, आर हरनारायण नेटी, बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।







